रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज
आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी मंडी श्यामलाल मार्ग पर सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान गौरव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए उपाध्याय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गौरव परचूनी की दुकान पर बैठा हुआ था, तभी बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान गौरव ने आरोपियों का मुकाबला करने की भी कोशिश की। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घायल की बहन संगीता ने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ साल से परिवार की ओर से लगातार शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन ताजगंज पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने भाजपा नेता प्रदीप राठौर और सपा नेता सुनील राठौर समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
इस संबंध में Yatendra Singh Nagar ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
