Homeउत्तर प्रदेशअमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक-मोपेड की टक्कर में चार घायल

अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक-मोपेड की टक्कर में चार घायल

रिपोर्ट: दीपक अवस्थी

अजीतमल (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर मंगलवार को बाइक और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बाबरपुर की ओर से बाइक सवार दो युवक आजाद नगर गढ़ा से भंडारे का निमंत्रण खाकर लौट रहे थे। वहीं मोपेड पर सवार दो लोग अमावता से आजाद नगर गढ़ा भागवत कथा के निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। सरदार के ट्यूबवेल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में आकाश बाथम (20), रवि उर्फ पूती सेंगर (36), अंकित दुबे (22) और दीपक बाथम (28) घायल हो गए। सभी अमावता ग्राम पंचायत के निवासी हैं।

परिजनों के मुताबिक, सभी घायलों का इलाज कराया गया है और अब वे खतरे से बाहर हैं। आकाश बाथम और पूती सेंगर के सिर में चोट आई है तथा टांके लगाए गए हैं। अंकित दुबे के दाहिने हाथ में टांके लगे हैं, जबकि दीपक बाथम के पैर में चोट आई है।

डॉक्टरों ने सभी घायलों का एक्स-रे कराने की सलाह दी है। हादसे की सूचना से क्षेत्र में चिंता का माहौल रहा, लेकिन सभी के सुरक्षित होने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular