Homeदेश विदेशबेंगलुरु में योगी का निवेश मंत्र: यूपी बना एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और कृषि...

बेंगलुरु में योगी का निवेश मंत्र: यूपी बना एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और कृषि विकास का मॉडल

बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर रोड शो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज केवल अपनी विशाल आबादी और डेमोग्राफिक डिविडेंड के लिए ही नहीं, बल्कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज़ आर्थिक विकास के लिए भी देशभर में पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में विकसित हुआ है, जहां से 15 जून से व्यावसायिक उड़ानों का संचालन शुरू हो चुका है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा केवल मैन्युफैक्चरिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में भी राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की ग्रोथ रेट पहले 8 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

कृषि क्षेत्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देकर उन्हें सीधे बाजार से जोड़ने का काम कर रही है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मंडी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की लगभग 86 प्रतिशत कृषि भूमि सिंचाई सुविधाओं से आच्छादित है, जो इसे कृषि उत्पादन और निवेश के लिए देश के सबसे सक्षम राज्यों में शामिल करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular