Homeउत्तर प्रदेशनौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश और अनिल के रूप में हुई है, जो फरीदपुर थाना क्षेत्र के केरुआ गांव के निवासी हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवाओं को आर्मी बेस वर्कशॉप और होमगार्ड विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। लंबे समय से यह गिरोह बेरोजगारों को अपना शिकार बना रहा था।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और पांच फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में कई अन्य लोगों से ठगी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular