HomeUncategorizedडेढ़ साल बाद सिखापुर में हुई मां दुर्गा की नई प्रतिमा की...

डेढ़ साल बाद सिखापुर में हुई मां दुर्गा की नई प्रतिमा की स्थापना, शोभायात्रा और भंडारे का हुआ आयोजन

लखनऊ। सिखापुर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं प्रेम मंदिर में अगस्त 2024 में दुर्गा माता की प्रतिमा चोरी हो गई थी, जो आज तक बरामद नहीं हो सकी है। आस्था को बनाए रखने और नियमित पूजा-अर्चना को सुचारू रूप से जारी रखने के उद्देश्य से लगभग एक वर्ष दस महीने बाद शनिवार को मंदिर में नई दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई।

प्रतिमा स्थापना से पूर्व गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नई प्रतिमा की स्थापना आनंद नारायण मिश्रा एवं शकुंतला देवी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से कीर्तन एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया।समाजसेवी कृष्ण बाबा मिश्रा ने बताया कि पुरानी प्रतिमा चोरी होने के बाद श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नई प्रतिमा स्थापित की गई है, जिससे मंदिर में पुनः नियमित रूप से पूजा-पाठ जारी रह सके।

उन्होंने यह भी बताया कि शासन द्वारा पर्यटन विभाग के माध्यम से इसी मंदिर के विकास के लिए लगभग 1 करोड़ 3 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

 

कार्यक्रम में विनोद पांडेय (निजी सचिव, उत्तर प्रदेश शासन), श्यामनारायण पांडेय, रामकुमार, विजय, सुल्ली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular