HomeUncategorizedबदायूं: बुलेट हटाने के विवाद में ई-रिक्शा चालक को पीटा, पत्नी-बेटी से...

बदायूं: बुलेट हटाने के विवाद में ई-रिक्शा चालक को पीटा, पत्नी-बेटी से भी मारपीट

बदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। गांव कपरोल में बीच सड़क खड़ी बुलेट बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पूर्व प्रधान के बेटे ने ई-रिक्शा चालक के साथ सरेआम मारपीट की।

बताया जा रहा है कि जब ई-रिक्शा चालक के परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उसकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर पूर्व प्रधान के बेटे की दबंगई साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

यह मामला बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव कपरोल का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है

RELATED ARTICLES

Most Popular