Homeउत्तर प्रदेशKGMU के प्रोफेसर पर निजी प्रैक्टिस के आरोप, पांच सदस्यीय जांच समिति...

KGMU के प्रोफेसर पर निजी प्रैक्टिस के आरोप, पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के फिजियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संदीप भट्टाचार्य पर निजी प्रैक्टिस करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल और राजभवन तक पहुंचने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आरोपों की गंभीरता को देखते हुए KGMU के कुलसचिव ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति मामले से जुड़े सभी तथ्यों, दस्तावेजों और शिकायतों की जांच करेगी तथा यह तय करेगी कि आरोप विश्वविद्यालय के नियमों और सेवा शर्तों के उल्लंघन के दायरे में आते हैं या नहीं।

जांच समिति की बैठक 30 जून को कुलपति कार्यालय में प्रस्तावित है, जिसमें संबंधित प्रोफेसर को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। उन्हें आरोपों से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायतकर्ता फतेह बहादुर सिंह (आईआईएम रोड निवासी) ने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर संस्थान के नियमों के खिलाफ जाकर निजी प्रैक्टिस सहित अन्य गतिविधियों में शामिल हैं। शिकायत पहले उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल और फिर राजभवन में भी की गई थी, जिसके बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया।

जांच समिति में कुलपति के प्रतिनिधि के साथ चीफ प्रॉक्टर के सचिव, डीन एकेडमिक्स, डीन पैरामेडिकल और लीगल सेल के फैकल्टी इंचार्ज को शामिल किया गया है।

समिति सभी पक्षों के बयान और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन आगे की कार्रवाई तय करेगा। KGMU प्रशासन ने कहा है कि पूरी जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाए

RELATED ARTICLES

Most Popular