Homeउत्तर प्रदेशबदायूं: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर टीनशेड पर गिरा, करंट लगने से...

बदायूं: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर टीनशेड पर गिरा, करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत

रिपोर्ट – अजयपाल यादव

बदायूं। जिले के उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जीतपाल यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक के घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकान के अंदर बने टीनशेड पर गिर गया।

उस समय जीतपाल यादव टीनशेड के नीचे सो रहे थे। जैसे ही उनका हाथ टीनशेड से स्पर्श हुआ, वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पर उघैती थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी समय से जर्जर स्थिति में है। उन्होंने बिजली विभाग से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular