Homeउत्तर प्रदेशरामविलास पासवान की 80वीं जयंती पर भव्य समारोह की तैयारी, 5 जुलाई...

रामविलास पासवान की 80वीं जयंती पर भव्य समारोह की तैयारी, 5 जुलाई को लखनऊ आएंगे चिराग पासवान

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश (मध्य) इकाई ने शुक्रवार को प्रेस क्लब, लखनऊ में प्रेस वार्ता कर 5 जुलाई को आयोजित होने वाले पार्टी संस्थापक एवं पद्म विभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती समारोह की तैयारियों की जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि जयंती समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद अरुण भारती के निर्देशन में की जा रही हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों, जिला इकाइयों और विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियों, जनसंपर्क अभियान, मीडिया समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।

 

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पासवान ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित, शोषित तथा गरीब वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अनुशासन और सेवा-भाव के साथ जयंती समारोह को सफल बनाने की अपील की।

प्रेस वार्ता में अरुण भारती, अरविन्द पासवान, धीरेन्द्र कुमार सिन्हा, अश्वनी श्रीवास्तव, पीयूष सोमानी, लोकेश श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, वेद प्रकाश सहित प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर जयंती समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular