Homeउत्तर प्रदेशबदायूं: इस्लामनगर थाने में रीलबाजी का वीडियो वायरल, थाना परिसर में बाइक...

बदायूं: इस्लामनगर थाने में रीलबाजी का वीडियो वायरल, थाना परिसर में बाइक स्टंट से उठे सवाल

रिपोर्ट: अजयपाल यादव बदायूं

बदायूं: जिले के इस्लामनगर थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक थाना परिसर के भीतर और थाने की छत पर चढ़कर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, परिसर में बाइक दौड़ाकर स्टंट जैसे दृश्य भी रिकॉर्ड किए गए हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। चर्चा इस बात की भी है कि यह रीलबाजी पुलिस की मौजूदगी में हुई या फिर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण संभव हो सकी।

वायरल वीडियो में सरकारी परिसर का इस्तेमाल सोशल मीडिया रील बनाने के लिए किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले रीलबाजों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी या मामला अन्य घटनाओं की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular