HomeUncategorizedतेज रफ्तार डंपर का कहर, सड़क किनारे सो रहे 6 लोगों को...

तेज रफ्तार डंपर का कहर, सड़क किनारे सो रहे 6 लोगों को रौंदा; 1 की मौत, 5 गंभीर घायल

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज

आगरा। जिले के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के कस्बा बाह रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग घुमंतू जाति से बताए जा रहे हैं और रात में सड़क किनारे सो रहे थे, तभी अनियंत्रित डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद डंपर एक विद्युत पोल से भी जा टकराया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा देर रात हुआ और टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular