Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी ने प्रयागराज मंडल के 3194 विकास कार्यों को दी मंजूरी,...

सीएम योगी ने प्रयागराज मंडल के 3194 विकास कार्यों को दी मंजूरी, 15 अगस्त तक निर्माण शुरू करने के निर्देश

प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए 3194 विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास कर 15 अगस्त तक निर्माण कार्य हर हाल में शुरू कराया जाए।

समीक्षा बैठक में प्रयागराज के 1168, प्रतापगढ़ के 1092, फतेहपुर के 521 और कौशांबी के 313 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्रवार प्रस्तावों की समीक्षा की और जनप्रतिनिधियों से सुझाव व फीडबैक भी लिया।

सावन के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए शास्त्री पुल के समानांतर कांवड़ पथ विकसित करने के प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और सामान्य यातायात भी प्रभावित नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त विकास प्रस्तावों में अनावश्यक देरी न हो। स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का चयन किया जाए और सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्माण कार्य तय समय और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे हो सकें.

RELATED ARTICLES

Most Popular