रिपोर्ट – अजयपाल यादव
बदायूं। जिले के बिल्सी नगर स्थित रंजना तिराहा पर शनिवार को निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे पांच लोग दब गए।
घटना के बाद ठेकेदार और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को आनन-फानन में बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल दीवार गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
