Homeखेल कूदMS Dhoni Birthday: 44 साल के हुए 'कैप्टन कूल', जानिए उनके 5...

MS Dhoni Birthday: 44 साल के हुए ‘कैप्टन कूल’, जानिए उनके 5 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी ने अपने शांत स्वभाव, शानदार नेतृत्व और बेहतरीन खेल से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ना आज भी बेहद मुश्किल माना जाता है।

धोनी के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड

 सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी

एमएस धोनी ने भारत के लिए कुल 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की, जो विश्व क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है। उनकी कप्तानी में भारत ने 178 मुकाबले जीते, जबकि 120 में हार मिली। उन्होंने 60 टेस्ट, 200 वनडे और 72 टी20 मैचों में टीम की कमान संभाली।

 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंगधोनी के नाम विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा 195 स्टंपिंग करने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने यह उपलब्धि 538 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हासिल की।

सबसे तेज स्टंपिंग

धोनी की फुर्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीमो पॉल को महज 0.08 सेकेंड में स्टंप कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

वनडे में सबसे ज्यादा नाबाद पारियां

एमएस धोनी वनडे क्रिकेट में 84 बार नाबाद लौटने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। यह रिकॉर्ड उनकी शानदार फिनिशिंग क्षमता को दर्शाता है।

 तीन ICC ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान

धोनी अब तक दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल एमएस धोनी ने अपने करियर में कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उनके जन्मदिन पर देश-विदेश से करोड़ों प्रशंसक और क्रिकेट जगत की हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular