Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी ने शिक्षकों को दिया बड़ा तोहफा, 12 लाख परिवारों को...

सीएम योगी ने शिक्षकों को दिया बड़ा तोहफा, 12 लाख परिवारों को मिलेगी 5 लाख तक की कैशलेस इलाज सुविधा

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी से प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल, बड़ालालपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि अब प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षक और उनके परिवार पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ नियमित शिक्षकों के अलावा शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 1,200 रुपये की धनराशि भी भेजी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों से कोई मांग नहीं की है, बल्कि उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई है। उन्होंने शिक्षकों से स्कूलों में स्वच्छता, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि हर बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाना और उसे निपुण बनाना सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए एमओयू के तहत अस्थायी शिक्षकों को भी सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। इसमें 10 लाख रुपये तक का जोखिम कवर, जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, शारीरिक क्षति और बच्चों की शिक्षा जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में पिछले कुछ वर्षों में व्यापक सुधार हुआ है। पहले बोर्ड परीक्षाएं महीनों तक चलती थीं, जबकि अब निर्धारित समय में परीक्षाएं और परिणाम दोनों जारी हो रहे हैं। उन्होंने

RELATED ARTICLES

Most Popular