रिपोर्ट: अजयपाल यादव
बदायूं। जिले के सहसवान नगर स्थित मोहल्ला दहलीज में एक व्यक्ति ने अपने प्लॉट पर अवैध कब्जा और निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित का कहना है कि उसने मोहल्ला दहलीज में एक प्लॉट खरीदा था, जिसका बैनामा उसके नाम पर है और वह उस पर काबिज है। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने रात के समय प्लॉट पर अवैध रूप से निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

शिकायत के अनुसार, रिसालत हुसैन, असद हुसैन और मसद हुसैन पुत्र मसर्रत हुसैन निवासी मोहल्ला दहलीज, सहसवान पर प्लॉट पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने बताया कि वह बीमारी के चलते दिल्ली और अलीगढ़ में उपचार करा रहा है। इसी दौरान आरोपियों ने उसके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस और एसएसपी से की गई है।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है, लेकिन उसे आशंका है कि आरोपी दोबारा निर्माण शुरू कर सकते हैं। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
