Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में तमंचा लहराकर युवक ने दी जान से मारने की धमकी,...

बदायूं में तमंचा लहराकर युवक ने दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल

रिपोर्ट: अजयपाल यादव, बदायूं

बदायूं। जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा कथित तौर पर अवैध तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा युवक के अश्लील हरकतें करने का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है।

मामला भीमपुर दोस्तपुर गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, चचेरे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हुई और इसके बाद एक युवक ने कथित तौर पर तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने तमंचा दिखाकर धमकाने के साथ अश्लील हरकतें भी कीं। घटना से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित ने जरीफनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें नजर आ रहे हथियार की भी जांच कर रही है।

जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में दिख रहा हथियार असली है या नहीं और घटना के पीछे पूरा विवाद क्या था। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular