Homeमनोरंजनधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भड़कीं श्वेता तिवारी! पूछा- पंजाब के...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भड़कीं श्वेता तिवारी! पूछा- पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को लेकर सवाल उठाया है। श्वेता तिवारी ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके का एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो में अभिजीत दीपके कहते सुनाई दे रहे हैं, “अब जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है, अगर हम सरकार के खिलाफ झुकेंगे नहीं, तो अच्छे-अच्छों का इस्तीफा ले सकते हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा, “अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, तुम वहां कब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हो?”

हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की उठ रही मांग

दरअसल, पंजाब में हाल ही में हुई फार्मेसी भर्ती परीक्षा में कथित धांधली और नकल के आरोपों के साथ-साथ पिछले कुछ वर्षों में सामने आए पेपर लीक मामलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

विपक्ष की ओर से इस्तीफे की मांग पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अगर उनके पद छोड़ने से पंजाब की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होती है, तो वह आज ही इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रणवीर शौरी ने भी दी प्रतिक्रिया

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिनेता रणवीर शौरी ने  प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक GIF शेयर करते हुए लिखा, “और एक ही झटके में मोदी सरकार अपने किसी भी दुश्मन को तो नहीं हरा पाई, लेकिन अपने कई समर्थकों को जरूर नाराज कर दिया। #मास्टरस्ट्रोक”

एक X यूजर के सवाल का जवाब देते हुए रणवीर शौरी ने कहा कि उनके मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए था, लेकिन यह फैसला सड़कों पर हालात बिगड़ने से पहले लिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अब ऐसा लगता है कि समर्थकों की बजाय विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों की बात सुनी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular