रिपोर्ट: ममता भारद्वाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे के दौरान एक तस्वीर को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सीएम योगी मंच से अपना संबोधन दे रहे थे, इसी दौरान फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक छोटेलाल वर्मा अपनी सीट पर कथित तौर पर सोते हुए नजर आए।
विधायक की यह तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। तस्वीर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से भाषण देते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी ओर विधायक छोटेलाल वर्मा अपनी सीट पर आंखें बंद किए नजर आ रहे हैं।
तस्वीर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, जब विधायक से इस संबंध में सवाल किया गया तो वह जवाब देने से बचते नजर आए।
घटना की तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, विधायक के सोने की वजह को लेकर उनकी ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
