Homeउत्तर प्रदेशकठौता झील में लगातार मर रहीं मछलियां, जलकल विभाग ने बढ़ाई निगरानी

कठौता झील में लगातार मर रहीं मछलियां, जलकल विभाग ने बढ़ाई निगरानी

चिनहट स्थित कठौता झील (तीसरा जलकल) में पिछले कई दिनों से मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। झील के किनारे और पानी में मरी हुई मछलियां मिलने के बाद उन्हें बाहर निकालकर हटाया जा रहा है। एक साथ 10 से 15 मछलियां मृत मिलने से जलकल विभाग भी सतर्क हो गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए झील के पानी की जांच कराई गई, जिसमें पानी की गुणवत्ता सामान्य पाई गई। जलकल विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, झील में समय-समय पर मछलियां मरती रही हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में संख्या बढ़ने के कारण स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले नहर को खोला गया था। कठौता झील में लखीमपुर स्थित शारदा सहायक नहर से करीब 135 किलोमीटर की दूरी तय कर पानी पहुंचता है। बारिश के दिनों में नहर का बहाव तेज होने से बड़ी संख्या में मछलियां झील में पहुंच रही हैं। तेज पानी के बहाव के दौरान कुछ मछलियों के घायल होने या मरने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पानी की जांच सामान्य मिलने के बाद झील में मछलियों की मौत की एक संभावित वजह तेज बहाव को माना जा रहा है। जलकल विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular