Homeउत्तर प्रदेशघेवर बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग गंभीर...

घेवर बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे; आगरा रेफर

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा के थाना बाह क्षेत्र के जरार में घेवर बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पिता-पुत्र समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि मिठाई का घेवर बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद इलाके में भी हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular