Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में 12वीं का छात्र लापता, स्कूल बस से उतरने के बाद...

बदायूं में 12वीं का छात्र लापता, स्कूल बस से उतरने के बाद नहीं पहुंचा घर; परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

रिपोर्ट : अजयपाल यादव

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया से 12वीं कक्षा के एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र के अचानक गायब होने के बाद परिजन परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों ने सहसवान थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है और पुलिस से छात्र को जल्द बरामद करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय अनीकेत बदायूं के उझानी स्थित एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वीं कला वर्ग का छात्र है। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह मंगलवार को स्कूल से बस के जरिए अपने घर लौट रहा था। छात्र अकबराबाद चौराहे पर स्कूल बस से उतर गया, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।

काफी देर तक छात्र के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित स्थानों पर छात्र के बारे में जानकारी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

.छात्र के पिता

छात्र के पिता अजयपाल यादव ने सहसवान कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से छात्र की जल्द से जल्द तलाश कर उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ ही छात्र के लापता होने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजन भी अपने स्तर से छात्र की तलाश कर रहे हैं और उसके सकुशल घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular