Homeउत्तर प्रदेशआगरा में खेत विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर...

आगरा में खेत विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में खेत से जुड़े विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच के साथ दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, पेड़ काटने और खेत में लगे खंभे को सही कराने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़िता रामवती ने आरोप लगाया है कि सुजान समेत सात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने अपनी बेटी, बेटों और ससुर के साथ भी मारपीट करने तथा अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में खेरागढ़ थाने में नामजद तहरीर दी है।

महिला का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और वायरल वीडियो सहित पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular