Homeउत्तर प्रदेशआगरा कैंट स्टेशन पर हिंदू महासभा का प्रदर्शन, ताजमहल मॉडल के सामने...

आगरा कैंट स्टेशन पर हिंदू महासभा का प्रदर्शन, ताजमहल मॉडल के सामने शंखनाद और आरती

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

श्रावण मास के स्वागत के अवसर पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित ताजमहल के मॉडल के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शंखनाद किया, आरती उतारी और बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया।

कार्यक्रम में हिंदू महासभा की महिला महानगर अध्यक्ष निशा ठाकुर और मंडल अध्यक्ष नितेश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

महिला महानगर अध्यक्ष निशा ठाकुर

कार्यक्रम के दौरान पुलिस और हिंदू महासभा के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने धार्मिक पूजा-अर्चना के अधिकार का मुद्दा उठाते हुए विरोध दर्ज कराया।

हिंदू महासभा ने एक बार फिर ताजमहल को “तेजो महालय” बताते हुए अपने पुराने दावे दोहराए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास के दौरान आगे भी इसी तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंडल अध्यक्ष नितेश भारद्वाज

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की नजर बनी रही। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में रही और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular