Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में आज से आधार के विशेष शिविर, नया कार्ड और अपडेट...

लखनऊ में आज से आधार के विशेष शिविर, नया कार्ड और अपडेट की मिलेगी सुविधा

राजधानी में आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने 1 अगस्त से विशेष आधार शिविरों की शुरुआत कर दी है। इन शिविरों में नागरिक नया आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ पुराने आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल और बायोमीट्रिक अपडेट जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि पूरे परिक्षेत्र में 120 आधार शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें लखनऊ में 24 से अधिक शिविर आयोजित होंगे। इसके लिए शहर के विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित किया गया है।

शिविरों में नए आधार नामांकन, जनसांख्यिकीय विवरण में संशोधन, फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस अपडेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा 5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट भी किया जाएगा।

लखनऊ में प्रमुख शिविर स्थल

  • 1 अगस्त: सिप्स अस्पताल के पीछे, जवाहर नगर
  • 1–4 अगस्त: प्राथमिक विद्यालय, रसूलपुर (तिकनियामऊ), गोसाईंगंज
  • 5–7 अगस्त: प्राथमिक विद्यालय, मीरकनगर, निगोहां
  • 10–12 अगस्त: पंचायत भवन, रहमानखेड़ा, काकोरी
  • 13–17 अगस्त: प्राथमिक विद्यालय, थावर, माल
  • 18–20 अगस्त: प्राथमिक विद्यालय, महिंगवां, इटौंजा
  • 21–24 अगस्त: एलीगेंट स्कूल, पश्चिमगांव, सैरपुर, बीकेटी
  • 22 अगस्त: मनकामेश्वर मंदिर के पास, टैगोर मार्ग, डालीगंज
  • 25–28 अगस्त: प्राथमिक विद्यालय, दरियापुर, गढ़ी चुनौती, बंथरा
  • 29–31 अगस्त: प्राथमिक विद्यालय, शेखनापुर, सरोजनीनगर

डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर आधार से जुड़ी आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular