Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में आज से BRICS देशों के सांख्यिकी प्रमुखों का मंथन, 11...

लखनऊ में आज से BRICS देशों के सांख्यिकी प्रमुखों का मंथन, 11 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

राजधानी लखनऊ सोमवार से BRICS देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक की मेजबानी करेगा। गोमती नगर विस्तार स्थित ताजमहल होटल में आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में 11 सदस्य देशों के शीर्ष सांख्यिकी अधिकारी भाग लेंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बदलते वैश्विक परिदृश्य में गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी, आधुनिक तकनीक और विश्वसनीय डाटा के महत्व पर विचार-विमर्श करना है।

इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुख शामिल होंगे।

सम्मेलन के दौरान सदस्य देश साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण, टिकाऊ एवं समावेशी विकास तथा बढ़ती डाटा आवश्यकताओं को लेकर अपने अनुभव और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करेंगे।

बैठक का विषय “परिवर्तन के प्रेरक के रूप में गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी” रखा गया है। इस दौरान डाटा की गुणवत्ता, सांख्यिकीय नवाचार, प्रभावी डाटा प्रसार, डिजिटल तकनीकों के उपयोग और जन-केंद्रित सांख्यिकीय प्रणालियों को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन मंथन होगा। सम्मेलन से सदस्य देशों के बीच सहयोग और बेहतर सांख्यिकीय ढांचे को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular