Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, मायके पक्ष ने...

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट – शिवाकांत पाण्डेय

कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी वजह से वह अक्सर उससे विवाद करता था। उनका दावा है कि इसी विवाद के चलते पति ने पत्नी को कथित रूप से जहर देकर मार डाला।

परिजनों के अनुसार, पति पत्नी के किसी अन्य युवक से बात करने के शक में अक्सर झगड़ा करता था। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular