रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज
ताजमहल परिसर में ड्यूटी के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
घटना के बाद एएसआई अधिकारियों ने आवश्यक औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। वहीं, कर्मचारी की अचानक मौत से ताजमहल परिसर में शोक का माहौल है।
