HomeUncategorizedडिग्री सिर्फ कागज नहीं, समाज के प्रति जिम्मेदारी है" : राज्यपाल आनंदीबेन...

डिग्री सिर्फ कागज नहीं, समाज के प्रति जिम्मेदारी है” : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रिपोर्ट – अचल प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों के हाथों में आई डिग्री केवल एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से अपनी शिक्षा को मानवता की सेवा का माध्यम बनाने का आह्वान किया।

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह को राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

विश्वविद्यालय के 82 मेधावियों में 63 छात्राओं के शामिल होने पर उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि बेटियां उत्कृष्ट प्रदर्शन और नवाचार से नई मिसाल कायम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्र और छात्राओं, दोनों को समान अवसर मिलना आवश्यक है

राज्यपाल ने शिक्षकों और अभिभावकों से विद्यार्थियों की रुचि और क्षमता को पहचानने पर जोर देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन से ही युवा अपनी प्रतिभा का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।

राज्यपाल को मंगलवार सुबह 5:55 बजे डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (20503) से लखनऊ से बरेली पहुंचना था, लेकिन ट्रेन करीब तीन घंटे विलंब से चल रही थी। इसके बाद उनकी यात्रा के लिए हवाई मार्ग का विकल्प चुना गया, लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ान भी रद्द हो गई। इसके चलते उन्होंने दीक्षांत समारोह को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular