Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी से मिले फ्लिपकार्ट सीईओ, यूपी के विकास में दीर्घकालिक सहयोग...

सीएम योगी से मिले फ्लिपकार्ट सीईओ, यूपी के विकास में दीर्घकालिक सहयोग का दिया भरोसा

फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के साथ कंपनी की दीर्घकालिक साझेदारी के लिए आभार व्यक्त किया और राज्य के विकास में निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट पिछले 15 वर्षों से उत्तर प्रदेश में कारोबार कर रहा है और इस दौरान ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, ग्राहकों की संख्या तथा विक्रेताओं के विस्तार में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है। कृष्णमूर्ति ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने फ्लिपकार्ट को अपने विकास विजन का भागीदार बनाया है, जिसके लिए कंपनी मुख्यमंत्री की आभारी है।

बैठक में उत्तर प्रदेश के एआई आधारित विकास विजन पर भी चर्चा हुई। फ्लिपकार्ट सीईओ ने कहा कि कंपनी राज्य की एआई-सक्षम विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी करना चाहती है और तकनीक आधारित पहल में सहयोग के लिए तैयार है।

एमएसएमई क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की अधिक से अधिक इकाइयों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर जोर दिया है। फ्लिपकार्ट देश में 5 लाख से अधिक एमएसएमई के साथ काम कर रहा है और इनमें बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश से भी है। कंपनी राज्य की और अधिक इकाइयों को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करेगी।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में उत्तर प्रदेश में ग्राहकों, विक्रेताओं और कारोबारी वातावरण में तेज सुधार देखने को मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फ्लिपकार्ट आगे भी उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में सक्रिय सहयोग करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular