Homeउत्तर प्रदेशआगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस के ट्रॉली बैग में मिला शव, कैंट स्टेशन...

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस के ट्रॉली बैग में मिला शव, कैंट स्टेशन पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में ट्रॉली बैग के अंदर शव मिलने से सनसनी फैल गई। चेन्नई से चलकर नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस जब आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची, तो ट्रेन में संदिग्ध ट्रॉली बैग मिलने की सूचना 139 हेल्पलाइन के जरिए मिली।

सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और ट्रॉली बैग को कब्जे में लिया। जांच के दौरान बैग के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि ट्रॉली बैग को चेन्नई स्टेशन से ट्रेन में रखा गया था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें शव की शिनाख्त करने और मामले की जांच में जुटी हुई हैं।आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular