Homeउत्तर प्रदेशआगरा के नंद प्लाजा स्थित बारिस्ता कैफे पर LIU और पुलिस का...

आगरा के नंद प्लाजा स्थित बारिस्ता कैफे पर LIU और पुलिस का छापा, कपल्स की सूचना पर जांच

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा के थाना सदर क्षेत्र स्थित नंद प्लाजा में गुरुवार को LIU और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बारिस्ता कैफे में छापेमारी की। पुलिस को कैफे में कपल्स के मिलने और कथित अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम ने कैफे में मौजूद लोगों से पूछताछ की और वहां से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की। अधिकारियों ने कैफे के संचालन और गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही नंद प्लाजा में स्थित अन्य कैफे की भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि हुई है या नहीं।

सैय्यद अली अब्बास डीसीपी सिटी, आगरा

RELATED ARTICLES

Most Popular