हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष पूरे प्रदेश में देशभक्ति का माहौल बनाने के लिए ‘तिरंगा संगीत समारोह (तिरंगा कॉन्सर्ट)’ आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में यह आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्रभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शहीदों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सरकार का लक्ष्य इस अभियान के तहत प्रदेश के 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराना है। इसके साथ ही तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला और तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत किया जाएगा।
स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच
तिरंगा कॉन्सर्ट में प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। सभी प्रस्तुतियां राष्ट्रभक्ति पर आधारित होंगी और कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रमों के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और विभिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। कॉन्सर्ट में वंदे मातरम्, तिरंगा गान, देशभक्ति गीत, समूह गायन तथा स्कूलों, पुलिस और आर्मी बैंड की विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी।
लखनऊ में यहां होंगे कार्यक्रम
संस्कृति विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में 1090 चौराहा, हजरतगंज, घंटाघर चौक, जनेश्वर मिश्र पार्क, एमरॉल्ड मॉल और लुलु मॉल सहित कई प्रमुख स्थानों पर तिरंगा संगीत समारोह आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।
14 और 15 अगस्त को सिनेमाघरों में बजेगा राष्ट्रगान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना और प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति कर्त
व्यबोध जगाना
