Homeउत्तर प्रदेशआगरा में आवारा कुत्तों का आतंक, झुंड ने बंदर को नोच-नोचकर मार...

आगरा में आवारा कुत्तों का आतंक, झुंड ने बंदर को नोच-नोचकर मार डाला

रिपोर्ट :- ममता भारद्वाज

आगरा। शहर के कमला नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को 6-7 आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बंदर पर हमला कर उसे नोच-नोचकर मार डाला। घटना रिहायशी इलाके की बताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्तों के झुंड ने बंदर को चारों ओर से घेर लिया और लगातार हमला करते रहे। इस दौरान आसपास मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन बंदर को बचाने के लिए किसी ने आगे आने का प्रयास नहीं किया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में किसी इंसान पर भी जानलेवा हमला हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से आवारा कुत्तों की समस्या पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं अभिभावकों से भी अपील की जा रही है कि वे बच्चों को आवारा कुत्तों के झुंड से दूर रहने की हिदायत दें।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो आगरा के कमला नगर क्षेत्र का है। हालांकि संबंधित अधिकारियों की ओर से वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular