Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर में जमीनी विवाद में युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, पैर में...

हमीरपुर में जमीनी विवाद में युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट – अंकित पांडेय

हमीरपुर। जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी दबंग मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैमामला बिंवार थाना क्षेत्र के मवई जार का है।

 

अस्पताल में डॉ. आनंद त्रिपाठी ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के मुताबिक, युवक के पैर में गोली लगी है और उसकी हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जितेंद्र सिंह, घायल युवक

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular