Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ:भोजपुरी महोत्सव में सजे सुर, सितारों ने बांधा समां

लखनऊ:भोजपुरी महोत्सव में सजे सुर, सितारों ने बांधा समां

रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला 

लखनऊ।अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को हजरतगंज स्थित पीडब्ल्यूडी के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में 42वें भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में भोजपुरी भाषा, लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया गया। कलाकारों की लोकगीत प्रस्तुतियों से पूरा माहौल भोजपुरी रंग में रंग गया।

भोजपुरी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि किसी भी देश की पहचान उसके सामाजिक ताने-बाने और विरासत से होती है। उन्होंने भोजपुरी को दिल को छू लेने वाली भाषा बताया। भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि भोजपुरी इंग्लैंड और मॉरीशस तक पहुंच चुकी है। अब इसे अमेरिका समेत दुनिया के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

मनोज तिवारी ने गीतों से बांधा समां

सांसद मनोज तिवारी ने भगवान कृष्ण को जेन-जी से जोड़ते हुए उन्हें दूरदर्शी बताया। उन्होंने कई गीत सुनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। लोक गायिका कल्पना पटवारी ने भोजपुरी और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं लोक गायक गोपाल राय समेत अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय ने बताया कि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और सांसद मनोज तिवारी को  भोजपुरी शिरोम णिसम्मान दिया गया। विधायक शलभमणि त्रिपाठी, विधायक पीएन पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल को भोजपुरी रत्न से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों को उनके योगदान के लिए  भोजपुरी गौरव  सम्मान प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular