Homeउत्तर प्रदेशआगरा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 4 हिरासत में

आगरा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 4 हिरासत में

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर आरके पुरम इलाके में किराए के फ्लैट पर की। पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लैट में फर्जी तरीके से कॉल सेंटर संचालित कर लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी की जा रही है।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर फ्लैट पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने वहां से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। बरामद सामान की जांच की जा रही है।

सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के नाम पर ठगी

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लोगों को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। इसके बाद नौकरी के नाम पर उनसे पैसे लिए जाते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कितने समय से इस फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कर रहे थे और अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया गया है।

मोबाइल और सिम कार्ड से खुलेगा नेटवर्क

छापेमारी में बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड पुलिस की जांच का अहम हिस्सा हैं। पुलिस इनके जरिए कॉल सेंटर से जुड़े लोगों, इस्तेमाल किए जा रहे नंबरों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कॉल सेंटर का नेटवर्क आगरा तक सीमित था या इसके तार अन्य जिलों अथवा राज्यों से भी जुड़े हुए हैं।

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ

पुलिस ने हिरासत में लिए गए चारों लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। कॉल सेंटर में उनकी भूमिका, ठगी के तरीके और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस कॉल सेंटर में होने वाली गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

यह पूरा मामला थाना ताजगंज की बसई चौकी क्षेत्र के आरके पुरम का है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी और फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular