Homeउत्तर प्रदेशUP News : स्वतंत्रता दिवस जिलों में होंगे कार्यक्रम, मंत्रियों को मिली...

UP News : स्वतंत्रता दिवस जिलों में होंगे कार्यक्रम, मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेई शुक्ला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में होने वाले समारोहों की तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रीय पर्व को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाले ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मंत्रियों और अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके तहत किस मंत्री को किस जिले में जाकर कार्यक्रम में शामिल होना है, इसकी सूची जारी कर दी गई है।

CM योगी लखनऊ में करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सदस्यों को भी अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। इन मंत्रियों की मौजूदगी में संबंधित जिलों में ध्वजारोहण और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को शाहजहांपुर, सूर्य प्रताप शाही को देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह को गोरखपुर, बेबी रानी मौर्य को आगरा, लक्ष्मी नारायण चौधरी को मथुरा और जयवीर सिंह को मैनपुरी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह धर्मपाल सिंह को बरेली, नंद गोपाल गुप्ता नंदी को प्रतापगढ़, अनिल राजभर को वाराणसी, राकेश सचान को कानपुर देहात और अरविंद कुमार शर्मा को मऊ जिला आवंटित किया गया है।

सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि तथा अन्य आयोजन शामिल होंगे।

सरकार ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी तरह की कमी न रहे। जिलों में सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular