Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में दिखा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, अली फजल-दिव्येंदु ने किया प्रमोशन

लखनऊ में दिखा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, अली फजल-दिव्येंदु ने किया प्रमोशन

रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला

लखनऊ : मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर में गद्दी की जंग, दमदार किरदारों और ‘मिर्जापुर’ की दुनिया की झलक ने फिल्म को लेकर बज और बढ़ा दिया है।

ट्रेलर की सफलता के बीच फिल्म की स्टारकास्ट 12 अगस्त को लखनऊ पहुंची। अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार ने राजधानी में फिल्म का प्रमोशन किया और मीडिया से बातचीत की। कलाकारों ने फिल्म, अपने किरदारों और ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने के अनुभव को लेकर कई बातें साझा कीं।

 फैंस से मिले स्टार्स, दिखा जबरदस्त उत्साह

लखनऊ में स्टारकास्ट ने फैंस से भी मुलाकात की। अपने पसंदीदा कलाकारों को करीब देखकर फैंस में खासा उत्साह नजर आया। अली फजल और दिव्येंदु शर्मा को एक बार फिर अपने चर्चित किरदारों में बड़े पर्दे पर देखने को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट साफ दिखाई दी।

 यूपी से है ‘मिर्जापुर’ का खास कनेक्शन

‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसकी दुनिया का उत्तर प्रदेश से गहरा जुड़ाव रहा है। ऐसे में लखनऊ में फिल्म का प्रमोशन टीम के लिए खास रहा। फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ पहले गाने  दो नंबरी’ को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म की स्टारकास्ट में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान शामिल हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular