Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रभक्ति और शौर्य के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्रभक्ति और शौर्य के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट – ममता भारद्वाज

गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर RRTS गाजियाबाद स्थित दुहाई एडमिन बिल्डिंग में 5वीं वाहिनी यूपीएसएसएफ, सहारनपुर के सेनानायक के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

इसके अलावा नोएडा मेट्रो, RRTS मेरठ, हिंडन एयरपोर्ट और सरसावा एयरपोर्ट पर भी सहायक सेनानायक के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दुहाई एडमिन बिल्डिंग में समारोह का शुभारंभ सेनानायक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। तिरंगे को सलामी देने के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

इस अवसर पर सेनानायक ने अधिकारियों और कार्मिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता तथा संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह का विशेष आकर्षण BDDS टीम के K-9 साथी पेट्रो’ रहे। उनकी सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए सेनानायक द्वारा उन्हें कैश रिवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में सेनानायक ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा सर्वोच्च कर्तव्य और गौरव है। उन्होंने जवानों से प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा की भावना को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

समारोह के समापन पर राष्ट्रप्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। सेनानायक द्वारा अधिकारियों एवं कार्मिकों को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular