Homeउत्तर प्रदेशएरवाकटरा में सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब

एरवाकटरा में सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब

रिपोर्ट – अमित शुक्ला 

एरवाकटरा थाना क्षेत्र स्थित बूढ़े बाबा शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विमल कुमार, कांस्टेबल कृष्णा शुक्ला, सर्वेश कुमार सहित महिला पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस टीम ने लगातार भीड़ का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया।

सावन के तीसरे सोमवार को दिनभर मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा। ग्वालियर, भिंड, जालौन समेत कई क्षेत्रों से शिव भक्त एरवाकटरा मार्ग होते हुए फर्रुखाबाद के सिंगीरामपुर से कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त रखी गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular