Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर : एएसपी ने ली मंगलवार परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों को दिए...

हमीरपुर : एएसपी ने ली मंगलवार परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों को दिए फिटनेस और अनुशासन के निर्देश

रिपोर्ट: अंकित पाण्डेय

हमीरपुर। पुलिस लाइन हमीरपुर में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक ने किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के साथ ही पुलिसकर्मियों की ड्रिल और अनुशासन का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, एकरूपता और सजगता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

परेड में पुलिसकर्मियों को टोलीवार ड्रिल कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से दौड़ भी लगवाई गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम और शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों और शस्त्रों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपकरणों के सही इस्तेमाल, आवश्यक सावधानियों और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान परिस्थितियों के अनुसार संयम और सतर्कता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को फेसबुक के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। सोशल मीडिया के उपयोग में विभागीय नियमों और आवश्यक सावधानियों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई।

परेड के निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में ओआर किया। इस दौरान विभिन्न विभागीय अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। लंबित विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने और विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया।

इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, नियमित सफाई कराने तथा व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह सजग और जिम्मेदार रहना चाहिए। उन्होंने अनुशासन के साथ-साथ फिटनेस और कार्यक्षमता को प्राथमिकता देने की बात कही।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन हमीरपुर सहित पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular