Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर में DM के निर्देश पर स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का सघन...

हमीरपुर में DM के निर्देश पर स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण, 4 प्रधानाध्यापक निलंबित

रिपोर्ट: अंकित पाण्डेय

हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर जनपद में प्राथमिक विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति में कमी तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

जिलाधिकारी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई विद्यालयों में शिक्षक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बच्चों की उपस्थिति कम होने और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं होने की शिकायतें भी सामने आई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों का प्रभावी निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

4 प्रधानाध्यापक निलंबित, 9 को नोटिस

जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद में व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अगस्त माह में ड्यूटी में लापरवाही और अनियमितता पाए जाने पर 4 प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया।

इसके अलावा 9 प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने संबंधित प्रधानाध्यापकों से अनियमितताओं को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर भी सख्ती

मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिन विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही सामने आई, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। संबंधित जिम्मेदारों को भविष्य में ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular