Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर : सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुरानी पेंशन बहाली की...

हमीरपुर : सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग

रिपोर्ट: अंकित पाण्डेय

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पंचायत राज विभाग के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) बहाल किए जाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारियों ने सरकार से उनके भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की।

 जनप्रतिनिधियों को OPS तो कर्मचारियों को क्यों नहीं?

तिरंगा यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधियों और अन्य वर्गों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था की बात होती है, तो सफाई कर्मचारियों को नई पेंशन व्यवस्था के दायरे में क्यों रखा गया है। कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष **सुनील कुमार भारती** ने कहा कि कर्मचारी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग सरकार के सामने रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

जिला महामंत्री आशाराम कुशवाहा  ने कहा कि सफाई कर्मचारी दिन-रात गांवों और शहरों की सफाई कर जनस्वास्थ्य की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सरकार को उनके भविष्य की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांग पर निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे भी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को तेज करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular