Homeउत्तर प्रदेशसांड के हमले में घायल दिव्यांग की इलाज के दौरान मौत, 11...

सांड के हमले में घायल दिव्यांग की इलाज के दौरान मौत, 11 दिन बाद सैफई मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

रिपोर्ट- अमित शुक्ला

ऐरवा कटरा। थाना क्षेत्र के ऐरवा कुईली गांव निवासी दिव्यांग बृजपाल सिंह तोमर उम्र लगभग 55 वर्ष दिनाँक 9 अगस्त की सुबह सांड ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल बृजपाल सिंह की इलाज के दौरान 20 अगस्त को सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, बृजपाल सिंह पुत्र शहीद रामवीर सिंह 9 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे अपने मकान के पास खड़े थे। इसी दौरान एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। हादसे में उनका एक पैर और सीने की पसली टूट गई, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं।

 

परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां करीब 11 दिन तक उपचार चलने के बाद 20 अगस्त को उनकी मौत हो गई।
बृजपाल सिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके भाई शिवपाल सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह तोमर और अजीत सिंह तोमर हैं। उनके परिवार में पत्नी बीना देवी और 30 वर्षीय विवाहित पुत्री पारुल हैं। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सांड के हमले में घायल दिव्यांग की इलाज के दौरान मौत, 11 दिन बाद सैफई मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
परिजनों ने बताया कि घटना के संबंध में अभी ऐरवा कटरा थाने में सूचना नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव सुरेधा ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular