Homeउत्तर प्रदेशआगरा :101 किलो गांजा बरामद, कैंटर चालक गिरफ्तार

आगरा :101 किलो गांजा बरामद, कैंटर चालक गिरफ्तार

रिपोर्ट – ममता भारद्वाज 

आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शाहदरा कट के पास खड़े एक कैंटर से 101 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब **51 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गांजे को खाली क्रेटों के नीचे प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखा गया था। मामले में पुलिस ने कैंटर चालक  दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा **ओडिशा से लाया गया था और आगरा व अलीगढ़ में पहुंचाया जाना था।** पुलिस के अनुसार, एक चक्कर के लिए आरोपी को करीब 50 हजार रुपये मिलने थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दीपक कुमार वर्ष 2024 में भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। गैंग के आरोपी  अनिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular