Homeउत्तर प्रदेशजंतर-मंतर पर छात्रों पर पैलेट गन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,...

जंतर-मंतर पर छात्रों पर पैलेट गन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, FIR के बाद धरना खत्म

रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला

लखनऊ। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन जी छात्रों के ऊपर पुलिस की ओर से पैलेट गन चलाए जाने के विरोध में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़ित छात्र को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना दिया।

लखनऊ में भी कांग्रेसियों ने दिया धरना

राहुल गांधी के धरने की जानकारी मिलने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।

दिल्ली में FIR दर्ज होने के बाद खत्म हुआ धरना

धरने के दौरान जैसे ही कांग्रेस नेताओं को जानकारी मिली कि दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, इसके बाद लखनऊ में कांग्रेसियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

कांग्रेस ने बताया अपनी जीत

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने को राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग के बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।

बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद

धरने में एआईसीसी सचिव जगदीश चंद्र जांगीड़, विधायक वीरेंद्र चौधरी, विश्वविजय सिंह, मनोज यादव, प्रियंका गुप्ता, डॉ. राज कुमार मौर्य, राम गणेश प्रजापति, हर्षवर्धन श्याम, दिनेश सिंह, आसिफ रिजवी रिंकू, ब्रज मौर्य, बृजेंद्र कुमार सिंह, तरुण पटेल, राकेश पासवान, जितेंद्र पटेल, शरद शुक्ला, संजय मौर्य, अभिषेक तिवारी, राहुल सचान, नीतम सचान, आशीष सिंह, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, अभिषेक पटेल, शहबाज खान, अखिलेश वर्मा और विकास श्रीवास्तव समेत सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular