Homeदेश विदेशअमरावती अस्पताल हादसा: 3 नवजातों की मौत, परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा

अमरावती अस्पताल हादसा: 3 नवजातों की मौत, परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा

महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल (डफरिन अस्पताल) के NICU में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। हादसे में बच्चों की झुलसने और दम घुटने से जान गई। घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताते हुए मृतक नवजातों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

सीएम ने कहा- घटना बेहद दर्दनाक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के दुख में उनके साथ खड़ी है। सीएम ने अमरावती के जिला कलेक्टर आशीष येरकर को निर्देश दिए कि हादसे में घायल या प्रभावित अन्य नवजातों का बेहतर इलाज सरकारी खर्च पर सुनिश्चित किया जाए।

उच्चस्तरीय जांच के आदेश

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य प्रशासन को उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री और सचिव अमरावती पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को अमरावती भेजा गया। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की। साथ ही अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

36 नवजातों को सुरक्षित निकाला गया

हादसे के वक्त NICU में बड़ी संख्या में नवजात भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन, दमकल विभाग और पुलिस की तत्परता से 36 नवजातों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वार्डों और नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बचाए गए बच्चों की डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular