Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर(कुरारा) : दो दिन की लगातार बारिश से खरीफ की फसलें जलमग्न,...

हमीरपुर(कुरारा) : दो दिन की लगातार बारिश से खरीफ की फसलें जलमग्न, तिल की फसल को सबसे ज्यादा नुकस

रिपोर्ट अंकित पाण्डेय

*कुरारा / हमीरपुर।* कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है, जिससे खरीफ की फसलें खराब होने लगी हैं। सबसे अधिक नुकसान तिल की फसल को हो रहा है।

लगातार हो रही भीषण बरसात के कारण खेत तालाब बन गए हैं और बोई गई फसलें जलमग्न हो गई हैं। क्षेत्र के डामर गांव निवासी किसान बृजेंद्र सिंह, चंद्रभान, खड्ग सिंह, छोटे सहित कई किसानों ने बताया कि खेतों में पानी भरने से तिल की फसल खराब हो रही है।

किसानों ने बताया कि इस समय तिल की फसल में फूल आने का समय था, लेकिन जलभराव के कारण फूल झड़ गए हैं और पौधे सड़ने लगे हैं। इस वर्ष शुरुआत में हल्की बरसात होने से क्षेत्र में हजारों हेक्टेयर में तिल की बुवाई की गई थी और फसल भी अच्छी दिखाई दे रही थी, लेकिन दो दिन की लगातार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

किसानों का कहना है कि पानी निकास की उचित व्यवस्था न होने के कारण प्रतिवर्ष जलभराव की स्थिति बनती है। वहीं इस बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है, लेकिन तिल की खेती करने वाले किसान काफी मायूस नजर आ रहे हैं।

किसानों ने प्रशासन से खेतों से जल निकासी और फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular