Homeउत्तर प्रदेशकुरारा के वार्ड-3 में जलभराव से लोग परेशान, स्कूली बच्चों को हो...

कुरारा के वार्ड-3 में जलभराव से लोग परेशान, स्कूली बच्चों को हो रही दिक्कत, नाला बंद होने का आरोप

रिपोर्ट – अंकित पाण्डेय

कुरारा, हमीरपुर ।कस्बा कुरारा के वार्ड नंबर 3 में जलभराव के कारण मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का पानी घरों के सामने भरा होने से लोगों का स्टेट हाईवे तक आना-जाना मुश्किल हो गया है, वहीं स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

मामला वार्ड-3 के मोहाल का है, जहां नरेश वाल्मीकि के दरवाजे से लेकर हरिपाल के दरवाजे तक सड़क पर घुटनों तक बरसात का पानी भरा हुआ है। मोहल्ले के लोगों को इसी पानी से होकर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है।

नाला बंद होने से जलभराव:

मोहल्ले की सभासद राबिया खातून, महावीर, शारदा प्रसाद, रामदयाल, कल्लू, राजू, कालका प्रसाद, अजय स्वामी, देवनारायण, दयाराम, लालाराम, सुरेंद्र कुमार, पुच्ची आदि लोगों ने बताया कि स्टेट हाईवे पर लालमन पुलिया के पास बने नाले से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिया के पास मकान बनाने वालों ने पुलिया के ऊपर छत डालकर जल निकासी को अवरुद्ध कर दिया है, जिसके कारण पूरे मोहल्ले का पानी वहीं फंस रहा है और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाले को खुलवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि उन्हें इस समस्या से निजात मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular